Good News: उत्तराखंड के सभी जिलों में होगी महिला होमगार्ड की भर्ती, पढिए पूरी खबर…



खबर शेयर करें
Uttarakhand Home Guard Bharti 2023: अब उत्तराखंड के सभी जिलों में महिला होमगार्ड की भर्ती की जाएगी होमगार्ड मुख्यालय द्वारा इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं। दरअसल अभी तक देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में महिला होमगार्ड की भर्ती की जाती थी। होमगार्ड मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के शेष 10 जिलों में भी महिला होमगार्ड की भर्ती कराने को कहा गया है। भर्ती के बाद महिला होमगार्ड को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।







