हल्द्वानी : 15 दिन से नहीं पहुंची गैस सिलेंडर की गाड़ी, जीतपुर नेगी की जनता में आक्रोश

खबर शेयर करें

Haldwani News:जीतपुर नेगी क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से गैस सिलेंडर की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। गैस की गाड़ी न पहुंचने से रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो गया है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी मंजू देवी ने बताया कि वह पिछले 10 दिनों से गैस गाड़ी का इंतजार कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं हुई। हालात इतने खराब हैं कि बच्चे रोज सड़क पर गैस गाड़ी का इंतजार करते नजर आते हैं। वहीं सरिता देवी का कहना है कि गैस खत्म होने के कारण खाना बनाने में दिक्कत हो रही है और परिवार को संकट का सामना करना पड़ रहा है।

Ad

ग्रामीणों का आरोप है कि डोर-टू-डोर गैस वितरण पूरी तरह ठप हो चुका है, जबकि अधिकारी केवल गोदामों का निरीक्षण कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं। जमीनी स्तर पर व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आ रही है।

क्षेत्र के कई लोग बार-बार सरस मार्केट स्थित इंडियन गैस कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन वहां केवल नाम और नंबर लिखने के अलावा कोई समाधान नहीं मिला। लोगों का कहना है कि न तो समय पर सिलेंडर मिल रहा है और न ही कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है।

बताया जा रहा है कि जीतपुर नेगी क्षेत्र के अधिकांश उपभोक्ता सरस मार्केट इंडियन गैस सर्विस और क्षितिज गैस सर्विस से जुड़े हैं, लेकिन इन दोनों एजेंसियों की ओर से लंबे समय से आपूर्ति बाधित है।

गुस्साए ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे संबंधित अधिकारियों के दफ्तरों के बाहर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।