हल्द्वानी: दीवाली में जुआरियों का निकला दीवाला, 16 गिरफ्तार, एक लाख कैश बरामद

खबर शेयर करें

Haldwani News:;SOG/ मुखानी की संयुक्त टीम व थाना बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही करते हुए 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता एवं एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़
की संयुक्त टीम चैकिंग के दौरान भट्ट इलेक्ट्रिकल्स व गारमेंट्स की दुकान की दूसरी मंजिल में 09 व्यक्तियों को हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए जाने पर उक्त सभी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई। मौके से 1,020,00 रूपए व 52 ताश के पत्तों भी बराम किए गए। डींगर सिंह पुत्र स्वर्गीय कर्म सिंह निवासी गोविंदपुर गढ़वाल थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 60 वर्ष, गोपाल तिवारी पुत्र लीलाधर तिवारी त्रिमूर्ति मंदिर शिवम पुरम कॉलोनी हिम्मतपुर थाना मुखानी जिला नैनीताल उम्र 42 वर्ष, योगेश जोशी पुत्र नंद बल्लभ जोशी निकट गुरुद्वारा कमलवा गांजा उम्र 40 वर्ष, श्रीकांत यादव पुत्र रामचंद यादव निवासी सिद्ध कॉलोनी आरटीओ रोड थाना मुखानी उम्र 43 वर्ष, हीरा सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी दयाल विहार आरटीओ ऑफिस थाना मुखानी उम्र 40 वर्ष, भूपेंद्र सिंह पुत्र कठे लाल निवासी गोलू देवता कॉलोनी हिम्मतपुर तल्ला मुखानी उम्र 40 वर्ष, राजेंद्र सिंह पुत्र खेम सिंह निवासी जयदेवपुर निकट यूनिवर्सल स्कूल मुखानी उम्र 30 वर्ष, कल्याण सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी वैष्णो कॉलोनी गोविंदपुर गढ़वाल मुखानी उम्र 42 वर्ष, संजय सिंह मेहरा पुत्र बलवंत सिंह मेहरा निवासी निकट शिव मंदिर हिम्मतपुर तल्ला मुखानी उम्र 36 वर्ष शामिल है। उनके पास से 1,020,00 रूपए व 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: राष्ट्रीय खेलों में हैंडबॉल विजेताओं का सम्मान, उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे खिलाड़ी: विकास शर्मा

वही बनभूलपुरा पुलिस ने 07 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए एक सफेद प्लास्टिक का कट्टा, 52 तास के पत्ते व नगदी 10140 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ मामल दर्ज किया गया है।
संजय कश्यप पुत्र राम चन्द्र कश्यप निवासी दुर्गा कालोनी धानमिल हल्द्वानी नैनीताल उम्र 36 वर्ष, विपुल गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी इन्द्रानगर राइ का के पास थाना बनभूलपुरा नैनीताल 26 वर्ष, भारत पुत्र राम दास निवासी मंगल पडाव कुडे कट्टे के आगे हल्द्वानी 25 वर्ष, शुभम पुत्र बलवीर सिह निवासी रामपुर रोड सरगम हाल के पास हल्द्वानी 28 वर्ष, विनोद पुत्र छोटे लाल निवासी गाँधी नगर थाना बनभूलपुरा नैनीताल 28 वर्ष, रोहित पुत्र पप्पू राजपूत मगल पडाव मछली बाजार पाण्डे गार्डन हल्द्वानी 27 वर्ष, निक्की पुत्र आनन्द प्रकाश गांधी नगर थाना बनभूलपुरा नैनीताल 28 वर्ष शामिल है। उनके पास से एक सफेद प्लास्टिक का कट्टा, 52 तास के पत्ते व नगदी 10,140 रुपए बरामद किए गए।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।