चुनावी दंगल 2022: महेश शर्मा को मिला कालाढूंगी से टिकट, समर्थकों में जश्न का माहौल्र…

खबर शेयर करें

uttarakhand election 2022: पहली लिस्ट जारी होने के बाद कांगे्रस में कई सीटों पर बगावल हो गई है। जिसमें कालाढूंगी सीट भी शामिल थी। ऐसे में टिकट बंटवारे का संज्ञान लेते हुए देर रात कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी की जिसमें कई सीटों पर संशोधन किया गया। अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर के बजाय लालकुआं से चुनाव लड़ेंगे। वहीं कालाढूंगी से टिकट कटने के बाद नाराज चल रहे महेश शर्मा को अब पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। महेश शर्मा के प्रत्याशी घोषित होते ही उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार किया।

बता दें कि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रहे महेश शर्मा को कालाढूंगी विधानसभा सीट पर कांग्रेस का जमीनी नेता माना जाता है। ऐसे में वह वर्ष 2012 और 2017 में भी टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। उन्होंने दोनों चुनाव निर्दलीय ही अपने दम पर लड़े। इसके बाद उनकी कांग्रेस में दोबारा वापसी हुई। एक बार फिर वह वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव के लिए प्रबल दावेदार थे लेकिन पार्टी ने अंतिम समय में उनका टिकट काटकर महेन्द्र पाल को दे दिया। जिसके बाद कालाढूंगी विधानसभा में हंगामा हो गया। कांग्रेस ने डैमेज कंट्रोल करने के लिए देर रात उन्हें पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर महेन्द्र पाल को रामनगर सीट से प्रत्याशी बनाया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।