चुनावी दंगल 2022: पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को बाजपुर तो नैनीताल से संजीव को मिला टिकट…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND ELCTION 2022: भाजपा छोड़ कांग्रेस में आये पूर्व मंत्री यशपाल आर्य बाजपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाये गये है जबकि उनके बेटे संजीव आर्य को नैनीताल से मैदान में उतारा गया है। कांबग्रेस ने देर रात जारी पहली लिस्ट में दोनों को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया। पिछली बार दोनों ने भाजपा में रहते हुए अपनी-अपनी सीटों पर विजय प्राप्त की थी। अब कांग्रेस ने उन्हें उसी सीट से टिकट दिया है। ऐसे में दोनों के सामने अपना गढ़ बचाने की बड़ी चुनौती होगी।

बाजपुर विधानसभा सीट में यशपाल आर्य मैदान में है। इससे पूर्व वह भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे है। ऐसे में उनके पास राजनीति का लंबा अनुभव है। यहां उनका मुकाबला भाजपा के राजेश कुमार से होगा। वहीं हाल ही में कांग्रेस छोडक़र भाजपा में गई सरिता आर्य को भाजपा ने नैनीताल सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में पहले सही ही तय माना जा रहा था कि इस सीट पर कांग्रेस संजीव आर्य को उतारेगी। कांग्रेस ने नैनीताल सीट से संजीव को मैदान में उतारा है जिनका मुकाबला भाजपा की सरिता आर्य से होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।