देहरादून: मानसून में देरी से बढ़ी गर्मी, आज भारी बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather : पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन का असर इस वर्ष भी उत्तराखंड के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। बीते वर्ष की तरह इस बार भी भीषण गर्मी का दौर अपेक्षाकृत कम रहा। कुछ दिनों को छोड़ दें तो मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही दर्ज किया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि लू और अत्यधिक तापमान का असर सीमित रहा, लेकिन अब मानसून की देरी के कारण गर्मी और उमस का दौर लंबा खिंचने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तराखंड में करीब पांच वर्षों बाद मानसून लगभग एक सप्ताह की देरी से पहुंचने की संभावना है। मानसून की धीमी रफ्तार के कारण प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है और दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। खासकर मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

बीते कुछ दिनों में कई स्थानों पर हल्की बारिश जरूर हुई है, जिससे कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन बारिश थमते ही उमस का असर फिर बढ़ गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने तक लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : काठगोदाम पुलिस ने नशे के सौदागर को दबोचा, इंजेक्शन और सिरिंज के साथ स्कूटी बरामद

विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम का स्वरूप लगातार बदल रहा है। मानसून के आगमन में देरी, बारिश के पैटर्न में बदलाव और तापमान में असामान्य उतार-चढ़ाव इसके प्रमुख संकेत हैं। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों और पूर्वानुमानों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।