हल्द्वानी: कोचिंग सेंटरों पर शिकंजे की तैयारी, सीटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

खबर शेयर करें

Haldwani News: विगत दिल्ली की कोचिंग सेंटर में हुई घटना के बाद हल्द्वानी में भी अब कोचिंग सेंटर पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण हल्द्वानी के निर्देशों के क्रम में शहर में विभिन्न कॉम्पलेक्सों के बेसमेन्ट में संचालित कोचिंग सेन्टरों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें से एक दर्जन कोचिंग सेंटर में निर्मित भवन के सम्बन्ध में कोई भी मानचित्र एवं अन्य अभिलेख मौके पर प्रस्तुत नही किये गये। साथ ही मौके पर पार्किंग के सम्बन्ध में कोई व्यवस्था भी नही की गयी है।

कोचिंग सेन्टरों के प्रबन्धक / स्वामियों के द्वारा जिस भवन में कोचिंग सेन्टर संचालित किये जा रहे उनके अभिलेख प्रस्तुत न किये जाने के कारण सम्बन्धितों को नोटिस निर्गत किये जा रहे है, इसके अलावा फायर ब्रिगेड को भी कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने की निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।