हल्द्वानी: विकास की प्रतीक स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की जयंती पर स्वराज आश्रम में उमड़ा जनसैलाब

खबर शेयर करें

Haldwani News: उत्तराखंड की लोकप्रिय जननेता स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी की 85वीं जयंती के अवसर पर स्वराज आश्रम में भव्य स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रेरणादायक जीवन को याद किया।

जिला एवं महानगर कांग्रेस परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नैनीताल व ऊधम सिंह नगर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने स्व. इंदिरा हृदयेश जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके योगदान को नमन किया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश जी का जीवन जनसेवा, संघर्ष और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा उत्तराखंड के विकास और जनता के अधिकारों के लिए किए गए कार्य सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि इंदिरा जी केवल एक जननेता नहीं, बल्कि हम सभी के लिए मार्गदर्शक थीं। उनके संस्कार और जनसेवा की भावना आज भी हमें निरंतर प्रेरित करती है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: प्लास्टिक मुक्त पंचायतों की दिशा में द हंगर प्रोजेक्ट की पहल, 25 पंचायतों में पर्यावरण जागरूकता अभियान

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल ने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश जी एक दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व की प्रतीक थीं। उन्होंने हमेशा आमजन की आवाज़ को प्राथमिकता दी और जनहित के लिए संघर्ष किया। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल एवं महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि इंदिरा जी का राजनीतिक जीवन निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण का अनुपम उदाहरण है, जिसकी भरपाई संभव नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का किया सम्मान

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सैकड़ों कांग्रेसजनों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रदेश के विकास और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएंगे तथा उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए भरसक प्रयास करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।