Covid Guidelines: 30 जून तक आगे बढ़ाएं कोरोना के आदेश, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Delhi: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को अपने 29 अप्रैल के आदेश के बाद लागू राष्ट्रव्यापी कोविड -19 प्रतिबंधों (Nationwide Covid-19 Restrictions) को 30 जून तक बढ़ा दिया। राज्यों को कोरोना  के प्रसार की जांच के लिए अधिक मामलों वाले जिलों में गहन और स्थानीय नियंत्रण उपायों के लिए जाने को कहा। मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के प्रसार पर रोक लगाने के लिए प्रतिबंध अभी आवश्यक हैं। आदेश में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि कोरोना की रोकथाम और अन्य उपायों के सख्त कार्यान्वयन से दक्षिणी और उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में कुछ क्षेत्रों को छोड़कर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए और सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट आई है। केंद्र ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि जिन जिलों में अधिक केस हैं, वहां पर स्थानीय स्तर पर नियंत्रण के उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के आदेश में कहा गया है कि कन्टेनमेंट और अन्य उपायों के सख्त कार्यान्वयन से दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में कुछ इलाकों को छोड़कर अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए और सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट आई है। आदेश में कहा गया है कि गिरावट के बावजूद, वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या अभी भी बहुत अधिक है  इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि रोकथाम के उपायों को सख्ती से लागू किया जाए।

भल्ला ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को जारी अपने आदेश में कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किसी भी छूट पर स्थानीय स्थिति, आवश्यकताओं और संसाधनों का आकलन करने के बाद एक उचित समय पर क्रमबद्ध तरीके से विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मई माह के लिए जारी दिशा-निर्देश 30 जून तक जारी रहेंगे।  24 राज्यों ने पिछले एक हफ्ते में एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी की रिपोर्ट दी है। 

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।