हल्द्वानी: जीतपुर नेगी में सीमेंट का फर्श बनने से गली में जलभराव, नगर आयुक्त से की शिकायत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जीतपुर नेगी वार्ड नंबर 56 में सीमेंट का फर्श बनाए जाने के बाद जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त परितोष वर्मा को ज्ञापन सौंपा। अमरजीत मुखिया के नेतृत्व में गलीवासियों ने समस्या से नगर आयुक्त को अवगत कराया।

गलीवासियों का आरोप है कि अखिलेश कश्यप नामक व्यक्ति द्वारा गली में सीमेंट का फर्श बना दिया गया है। इससे बारिश के पानी की निकासी बाधित हो गई है और गली में जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। पानी लोगों के घरों में घुसने से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गलीवासियों ने बताया कि सीमेंट का फर्श बनाए जाने के दौरान स्थानीय पार्षद को भी मौके पर बुलाया गया था। उस समय संबंधित व्यक्ति ने जल निकासी और व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारी लेने की बात कही थी, लेकिन बाद में फर्श बना दिया गया, जिसके चलते अब जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनभर की बड़ी खबरेंः होटल-रिसोर्ट पंजीकरण, रूस में फंसे पिथौरागढ़ के दो भाई, जीजा की मेहनत और साला IPS के बाद IAS

समस्त गलीवासियों ने नगर आयुक्त से जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड: लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार, महिला सशक्तिकरण की दिशा में देवभूमि ने रचा नया इतिहास
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।