बागेश्वर में CM धामी का मेगा ऐलान: ₹108 करोड़ की 42 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

खबर शेयर करें

Bageshwar News: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर दौरे के दूसरे दिन केदारेश्वर मैदान, कपकोट में आयोजित जन सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने लगभग ₹108 करोड़ की 42 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें लगभग ₹62 करोड़ की 24 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹45.95 करोड़ की 18 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में जनता की विशाल भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार विकास के मार्ग पर सही कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने ‘मानस खंड माला’ परियोजना के तहत धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की प्रगति की जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि शीतकालीन पर्यटन की नई पहल से प्रदेश में वर्षभर पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय लोगों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। उन्होंने कहा कि One District-Two Product के तहत बागेश्वर की पारंपरिक ताम्र शिल्प को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है। सरयू एवं गोमती नदियों के संरक्षण कार्य निरंतर प्रगति पर हैं, वहीं बागेश्वर रेल लाइन का सर्वेक्षण भी पूर्ण हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- बुधवार को नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने जारी किया ये आदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरुड़ अस्पताल का उच्चीकरण किया जाएगा, जिससे स्थानीय जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने विभिन्न स्वायत सहकारिता एवं स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता के चेक भी सौंपे। मुख्यमंत्री ने कृषि, उद्यान, रेशम, सहकारिता, ग्राम्य विकास, महिला सशक्तिकरण, डेयरी, पशुपालन एवं उद्योग विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने स्थानीय हस्तशिल्पकारों से संवाद करते हुए उत्साहवर्द्धन किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विज्डम पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, बागेश्वर विधायक पार्वती दास, दायित्वधारी भूपेश उपाध्याय, शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, DM आकांक्षा कोंड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, SP चंद्र सिंह घोड़के, CDO आर.सी. तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।