उत्तराखंड: जल संरक्षण अभियान-2025 के तहत सीएम धामी ने किया “भगीरथ ऐप” लॉन्च

खबर शेयर करें

Dehradun News: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में जल संरक्षण अभियान-2025 के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। साथ ही इस अवसर पर “भगीरथ ऐप” भी लॉन्च किया।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि धारा मेरा, नौला मेरा, गांव मेरा और प्रयास मेरा” की थीम पर आधारित इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश में जल संरक्षण को एक जनआंदोलन का रूप देना है। निश्चित रूप से इस कार्यशाला से प्राप्त महत्वपूर्ण निष्कर्ष प्रदेश के जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने में मील का पत्थर साबित होंगे।


हमारी सरकार जलस्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में “भगीरथ ऐप” को लॉन्च किया गया है, जिससे प्रदेश का कोई भी नागरिक अपने आसपास सूख रहे जलस्रोतों की जानकारी साझा कर सकता है। इन जलस्रोतों को स्प्रिंग एंड रिवर रीजुवेनेशन प्राधिकरण के सहयोग से पुनर्जीवित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।