हल्द्वानी:विज्डम में धूमधाम से मनाया बाल दिवस

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज विज्डम स्कूल में बाल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया, सर्वप्रथम प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के बच्चों द्वारा फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में अपनी अदाओं का लोहा मनवाया गया, कक्षा एक व दो के बच्चों द्वारा स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों के वेश में रोल प्ले कर वीर सपूतों की याद ताजा कर दी।

Ad

फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता व रोल प्ले प्रतियोगिता में मिष्ठी बिष्ट (नर्सरी), उर्वषी जोशी (एलकेजी), पार्थ राणा (यूकेजी), विनीत सिंह नयाल (कक्षा-1) व बानी बोरा (कक्षा-2) ने प्रथम स्थान पर प्राप्त किया। सीनियर बच्चों द्वारा स्वरचित कविताएँ, नृत्य व क्षेत्रीय संगीत पर आधारित प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य त्रिवेणी चन्द्र कबडवाल द्वारा बच्चों से विशेष लगाव रखने, उनकी मानसिक स्थिति को बेहतर ढंग से अवलोकन करने की जरुरत बताई। बच्चों से माँता-पिता, गुरु व देश के प्रति निष्ठावान रहने व सोशल मीडिया से दूर रहकर एवं कठिन परिश्रम कर भविष्य उज्ज्वल बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम प्रभारी उपप्रधानाचार्या नीता पाण्डे, सुधा सिंह, बबीता फर्शवान, व महेन्द्र सिंह मेहरा आदि रहे। अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।