CBSE Results: CBSE ने जारी किया 12वी का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

खबर शेयर करें

CBSE 12th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के अंतर्गत परिणाम देखने के लिए तीन लिंक रिजल्ट पोर्टल पर एक्टिव किए गए। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं सीबीएसई द्वारा इस साल दो चरणों (टर्म 1 और टर्म 2) में आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए लिंक परिणाम और स्कोर कार्ड देख सकते हैं। स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें अपना परिणाम और स्कोर कार्ड देखने के लिए रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर, अपना स्कूल नंबर और अपना एडमिट कार्ड आइडी नंबर भकर सबमिट करना होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।