Uttarakhand Breaking: उत्तराखंड में स्मैक सप्लाई करती थी स्मैक बरेली की ताहिरा, 78 लाख की स्मैक संग गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Uttarakhand Breaking: स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड की एएनटीएफ टीम द्वारा नशा की तस्करी पर कड़ा प्रहार किया है। एसटीएफ ने भारी मात्रा में स्मैक की गई बरामदगी कर एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया कि बरेली की नशा तस्कर ने देहरादून में अपना स्थाई ठिकाना बना लिया था। एसटीएफ ने उसके मंसूबे फेल कर नशा तस्कर से 259 ग्राम स्मैक बरामद कर जेल भेजा। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 78 लाख रुपए कीमत आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी पिछले कई वर्षों से स्मैक की तस्करी में है संलिप्त। बरेली से सीधे देहरादून सप्लाई कर रही थी। उसके कई ड्रग पेडलरों के संपर्क में रहने के संकेत मिले हैं।

SSP एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना डोईवाला पुलिस के साथ मिलकर सयुंक्त कार्यवाही करते हुए डोईवाला क्षेत्र से आरोपी ताहिरा खातून पत्नी जाकिर हुसैन निवासी ग्राम नई बस्ती कुडकावाला डोईवाला को 259 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, आरोपी द्वारा पूछताछ पर बताया कि यह स्मैक बरेली से लेकर आई थी, इस पर एसटीएफ को अभियुक्ता से पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है। जो डोईवाला क्षेत्र में ताहिरा खातून से स्मैक खरीदते थे और डोईवाला क्षेत्र में विशेष कर जॉली ग्रांट क्षेत्र में रहने वाले छात्रों को विक्रय करते थे। एसटीएफ द्वारा प्रकाश में आए इन सभी पैडलरों की लिस्ट तैयार की गई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी।

बरेली उत्तर प्रदेश की रहने वाली है महिला तस्कर

महिला तस्कर द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से बरेली उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। जहां पर उसने इस धंधे के बारे में जानकारी हुई और बड़े ड्रग डीलरों से संपर्क में आई और फिर विगत 5-6 साल पहले डोईवाला के कुडकावावाला क्षेत्र में रहने को आ गई और बरेली से यहां स्मैक सप्लाई करती लगी। इसके लिए इस महिला तस्कर द्वारा डोईवाला के कुडकवाला वाले क्षेत्र में अपना एक मकान भी विगत दो-तीन साल में बना दिया है। जहां से यह सारा माल स्थानीय डोईवाला क्षेत्र में अपने पैडलरों के माध्यम से विक्रय कर देती थी। इस तस्कर के तार सीधा बरेली के बड़े तस्करों से जुड़े होने की जानकारी मिली है, जिन पर भी एसटीएफ द्वारा अब आगे की कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है। यह अभियुक्ता पूर्व में भी ड्रग तस्करी के मामले जेल जा चुकी है

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की बड़ी सौगात, पीएम आवास योजना (शहरी) में 1872 परिवारों को सौंपी जाएंगी घर की चाबियां

आज SSP एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी। एसटीएफ से संपर्क हेतु- 0135 2656202, 9412029536 नंबर जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की दस्तक जल्द, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।