Breaking News: नानकमत्ता में गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या, बाइक सवारों ने मारी गोली

खबर शेयर करें

Murder News: उधम सिह नगर जिले के नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए दो बदमाशों ने हत्या को अंजाम दिया। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को बाइक से आए अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। डेरे के बाहर ये घटना हुई है।

गुरुवार सुबह 6:30 से 7 बजे के बीच बाबा को गोली मारी गई है, जिसके बाद उन्हें खटीमा के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम को एक गोली पेट में, एक कलाई में और एक हाथ में लगी। बाबा की अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल में तरसेम सिंह को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।