Uttarakhand Breaking: यहां भाजपा नेता ने की पिता की हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें

Uttarakhand Breaking: उत्तराखंड से सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऊधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को पूरा घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बेटे और मृतक के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 7 आजदनगर में तोताराम उम्र 50 साल अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि तोताराम ई-रिक्शा चलाते थे और पिछले छह महीने पहले पैर टूटने के बाद कुछ काम नहीं कर रहे थे। उनका अपने बड़े बेटे और युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। आज सुबह इसी विवाद के चलते दीपक ने चाकू मारकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार अपने पिता की हत्या करने के बाद आरोपी खून से सने कपड़े पहने थाने पहुंचा था और दरोगा प्रदीप पंत को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर उसके घर गई थी और तब तक तोताराम की मौत हो चुकी थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।