Big News: उत्तराखंड में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, तूफान, बारिश और अधड़ की चेतावनी

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में तीन-चार दिन मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट और एक दिन येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 10 मई 12 मई तक तेज झक्कड़ हवाएं, ओलावृष्टि और बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही 13 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में 13 में तक मौसम का मिजाज बदलाव की संभावना है। प्रदेश के जनपदों में कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ हवाएं, गरज चमक के साथ ओलावृष्टि के अलावा कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं से जान माल की हानि भी हो सकती है। सुरक्षा के दृष्टिगत राज्य के सभी जनपदों में 10 से 12 मई तिन दिन ऑरेंज अलर्ट जबकि 13 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।