उत्तराखंड से बड़ी खबर: तीरथ सरकार ने पलटा गैरसैंण कमिश्नरी का फैसला

खबर शेयर करें

देहरादून- आज तीरथ रावत की सरकार ने त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में हुई गैरसैंण कमिश्नरी की घोषणा को स्थगित कर दिया। आज देर शाम हुई कैबिनेट की बैठक में गैरसैंण कमिश्नरी के फैसले को स्थगित करने पर मुहर लगा दी गई। कैबिनेट ने देहरादून में कोरोना के मरीजों के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नगर निगम क्षेत्र में नाइट कफ्र्यू लगाने का निर्णय लिया है।

बता दें कि त्रिवेन्द्र सरकार के गैरसैण को नया मंडल घोषित करने के बाद पूरे प्रदेशभर में विरोध चल रहा था। इसके बाद ही तुंरत पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत की कुर्सी छीन ली गई। गैरसैंण मंडल बनाने से अल्मोड़ा जैसे बड़े जिले का वजूद खत्म हो रहा था। ऐसे मेें मंडल बनाने का विरोध कुमाऊं में ही नहीं बल्कि गढ़वाल में भी चल रहा था। आज तीरथ रावत सरकार ने त्रिवेन्द्र सरकार के इस फैसले को पटलते हुए उस पर मोहर लगा दी। जिसके बाद पूरे प्रदेश में लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आयी। जब से सीएम तीरथ की कुंर्सी संभाली है तब से वह लगातार त्रिवेन्द्र सरकार द्वारा लिये गये फैसलों को पलट रहे है ऐसे में आज फिर एक और बड़ा फैसला पटल दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।