उत्तराखंड से बड़ी खबर, माणा पास में ग्लेशियर टूटा, 57 मजदूर फंसे

खबर शेयर करें

Chamoli News: उत्तराखंड के माणा पास क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से भारी हिमस्खलन हुआ है, जिससे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कैंप को क्षति पहुंची है। हादसे के समय कैंप में करीब 57 मजदूरों के मौजूद होने की सूचना है। सभी मजदूर हाइवे चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य में लगी ईपीसी कंपनी के तहत कार्यरत थे।

अब तक 16 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेना और आईटीबीपी कर रही रेस्क्यू ऑपरेशन

रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना और आईटीबीपी की टीमें जुटी हुई हैं। वहीं, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं, लेकिन हनुमान चट्टी के आगे हाईवे बंद होने के कारण रास्ते में ही फंसी हैं

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में करीब 57 मजदूरों के फंसे होने की सूचना है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।