(बड़ी खबर)-शर्मसार हुई उत्तराखंड मित्र पुलिस, 8 किलो चरस के साथ दो पुलिस के जवान सहित चार गिरफ्तार

खबर शेयर करें

उत्तराखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड पुलिस ने शर्मसार किया है। ऊधमसिंहनगर में दो पुलिस कांस्टेबल सहित चार लोग आठ किलो चरस समेत गिरफ्तार किये गये हैं।

खुलासा करते हुए आज एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लालपुर बाजार की पुलिया के पास दो कारों में यह बडी बरामदगी हुई।

एक कार होंडा अमेज संख्या यूके 04 एस 2114 में विपुल शैला पुत्र चंद्र शैला निवासी आदर्श कॉलोनी, खटीमा पीयूष खड़ायत पुत्र बहादुर सिंह खड़ायत निवासी टिकरी खटीमा थे। ये दोनों दवाई कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की नौकरी करते हैं। जबकि दूसरी कार संख्या यूके 0 5 टीए 2091 में प्रभात सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह बिष्ट निवासी अमाउ, खटीमा दीपक पांडे पुत्र मुरलीधर पांडे निवासी ग्राम खेती थाना लोहाघाट, चंपावत बैठे थे। ये दोनों पुलिस में कांस्टेबल हैं। जिनके पाा सकब्जे से 8 किलो चरस व होंडा अमेज कार वाले दोनों लोगों के कब्जे से 1.94 किलो ग्राम चरस बरामद हुई। इन सभी को एनडीपीएस में गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, सोमवार-मंगलवार के लिए फिर ऑरेंज अलर्ट जारी

पकड़े गए अभियुक्तों की कारों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम में सीओ सितारगंज वीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक किच्छा चंद्रमोहन सिंह, उप निरीक्षक राजेश पांडे, सत्येंद्र बुटोला, कांस्टेबल शंकर बिष्ट, त्रिलोक पांडे, प्रवेश गुप्ता और अर्जुन पाल शामिल थे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।