Big News: मोहान के पास भारी बारिश से टूटा पुल, भतरौंजखान-भिकियासैंण-रानीखेत-अल्मोड़ा-कर्णप्रयाग को आवाजाही बंद

खबर शेयर करें

Ramnagar News: पिछले एक दो दिनों से कुमांऊ में हो रही लगातार बारिश के चलते जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगह सड़सड़कों में मलबा आया है। वहीं नैनीताल जिले के रामनगर भतरौंजखान मोटर मार्ग पर सीमाड़ी पड़ाव के पास पन्याली गधेरे पर बना पुल अचानक टूट गया है। बताया जा रहा कि सालों पुराना यह पुल काफी जर्जर हो गया था। भारी बारिश के कारण गधेरा अचानक उफान पर आ गया। जिससे पुल का निचला हिस्सा टूट गया और पुल धंस गया। पुल टूटने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रामनगर मोहान मार्ग पर स्थित कुमाऊं के कई क्षेत्रों को जोड़ता है। यहां भतरौंजखान, भिकियासैंण, रानीखेत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग समेत अनेक स्थानों को प्रतिदिन इस पुल से अनेक वाहन गुजरते हैं। लेकिन पुल के टूटने के बाद अब इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन अब रामनगर से मोहान और मोहान से चिमटाखाल होते हुए गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।