Big Breaking: दिल्ली से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, ED ने किया CM केजरीवाल को गिरफ्तार…

खबर शेयर करें

Arvind Kejriwal News: प्रवर्तन निदेशालय की टीम गुरुवार की शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची है। जांच एजेंसी दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर पर ऐसे समय में गई है, जब आज ही दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल को गिरफ्तारी पर राहत देने से इनकार कर दिया था।  बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर की तलाशी ले रही है। ऊधर शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल की लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गई। आज ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद आप के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

दिल्ली की महापौर ने कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है, अगली तारीख 22 अप्रैल तय की गई है। छापेमारी करने, गिरफ्तार करने, तलाशी लेने की इतनी जल्दी क्या थी? जिस तरह से यहां पुलिस तैनात की गई है, वह निंदनीय है। फोन जब्त होने से हमारा अरविंद केजरीवाल से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। आगे के इरादे जल्द ही स्पष्ट हो जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।