हल्द्वानी : बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वारंटी गिरफ्तार

हल्द्वानी। वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे 05 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
टीम ने फरार चल रहे वारंटियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में कैलाश निवासी जवाहर नगर, मो. साहिल निवासी मलिक का बगीचा, शमशेर निवासी किदवई नगर, सद्दाम निवासी नई बस्ती इन्द्रानगर ठोकर तथा मो. वसीम उर्फ काली निवासी इन्द्रानगर ख्वाजा कॉलोनी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध चोरी, आपराधिक गतिविधियों, लोक संपत्ति क्षति तथा एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बबीता मेहरा, अपर उपनिरीक्षक जगत सिंह बाफिला, अपर उपनिरीक्षक पुष्कर आर्या, कांस्टेबल धर्मेन्द्र रावत, लक्ष्मण राम, हरीश रावत एवं हेमचन्द्र डालाकोटी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।



















