भीमतालः (बड़ी खबर)- बारिश से मचाया कहर, इस सरकारी कार्यालय में घूसा पानी और मलबा

खबर शेयर करें

Bhimtal News: कुमांऊ से लेकर गढ़वाल तक भारी बारिश का कहर जारी है। अब मूसलाधार बारिश ने अब तबाही मचाना शुरू कर दिया है। आज सुबह ओखलकांडा ब्लॉक के उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में सड़क से भारी मात्रा में पानी और मलबा कार्यालय के अंदर जमा हो गया। मलबे के चलते बीईओ कार्यालय को खतरा पैदा हो गया है।

जानकारी के अनुसार खनस्यूं के क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि गोस्वामी ने मौकै पर पहुंचकर मलबा जमा होने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। गोस्वामी ने बताया कि बीईओ कार्यालय के ऊपर स्थित सड़क से मलबा कार्यालय में आ गया। उन्होंने कहा कि मलबे से कार्यालय में रखे दस्तावेज और अन्य सामग्री खराब हुई है। खंड शिक्षाधिकारी सुलोहिता नेगी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह कार्यालय में मलबा जमा हो गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारियों को भेजकर कार्यालय में रखे दस्तावेज समेत अन्य सामान को हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा जा रहा है। बीईओ ने कहा कि मलबे के चलते भवन को भी खतरा पैदा हो गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।