Bank Job 2023: इस बैंक में नौकरी का मौका, इस लिंक से करें आवेदन…

खबर शेयर करें

Nainital Bank recruitment 2023: बैंक में सरकारी नौकरी पाने के लिए तैयारी में लगे युवा अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, नैनीताल बैंक लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्तियां उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में मौजूद बैंक की शाखाओं के लिए है. खास बात यह है कि इन पदों के लिए लास्ट डेट 27 अगस्त 2023 थी जिसे 3 सितंबर 2023 तक के लिए बढ़ा दिया है. ऐसे में आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आईबीपीएस के इस लिंक https://ibpsonline.ibps.in/nblmtjul23/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

आवेदन की प्रक्रिया सिर्फ ऑनलाइन मोड में की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए नैनीताल बैंक की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. बता दें कि बैंक में निकली इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है. इसमें नैनीताल बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर 60 और क्लर्क के पद पर 50 वैकेंसी है.

नैनीताल बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर सिर्फ वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु 21 से 32 साल के बीच है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विज्डम स्कूल में वैशाखी की धूम, बच्चों ने गिद्दा से बांधा समां

मैनेजमेंट ट्रेनी – 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. उम्मीदवारों को कंप्यूटर की जानकारी के अलावा बैंकिंग/फाइनेंशियल/इंस्टीट्यूशन/एनबीएफसी में कम से कम एक से दो साल काम का अनुभव होना चाहिए.

क्लर्क – फुल टाइम ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. कंप्यूटर की जानकारी के साथ ही उम्मीदवारों को बैंकिंग/फाइनेंशियल/इंस्टीट्यूशन/एनबीएफसी में एक से दो साल काम का अनुभव होना चाहिए.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।