बागेश्वर:(बड़ी खबर)- होली खेलते समय भरभराकर गिरा मकान, परिवार के 8 लोग और मवेशी फंसे

खबर शेयर करें

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में होली के जश्न के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। सैलानी (गनीगांव) में लगातार हो रही बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया, जिसमें एक ही परिवार के आठ सदस्य फंस गए। इस हादसे में एक महिला और दो बच्चों सहित कुल तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8 बजे केदार राम (पुत्र हीम राम) का मकान भारी बारिश के चलते पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। मकान के मलबे में 8 लोग और 2 भैंस एवं 7 बकरियां फंस गईं।

Ad

रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस, जिला पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त मकान से घरेलू सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। फंसे हुए सभी व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः अब पेयजल को चुकाना होगा महंगा बिल, 1 अप्रैल से तैयारी शुरू

घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बैजनाथ में भर्ती कराया गया।

घायलों की सूची:

1) केदार राम (65 वर्ष)
2) हरमा देवी (60 वर्ष) — घायल
3) राधा देवी (31 वर्ष)
4) आरती (13 वर्ष) — घायल
5) दीपांशु (9 वर्ष)
6) निकिता (7 वर्ष) — घायल
7) ऋषि (5 वर्ष)
8) साक्षी (1.5 वर्ष)

यह भी पढ़ें 👉  IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने इस ऑलराउंडर को बनाया अपना कप्तान

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि राहत की बात यह है कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है। सभी घायलों का इलाज जारी है।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।