हल्द्वानी: विधायक सुमित हृदयेश ने किया ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय “हृदयेश सभागार” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया।

विधायक निधि से ₹25.50 लाख की स्वीकृत धनराशि से निर्मित यह सभागार क्षेत्रवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराएगा। सभागार के निर्माण से स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

लोकार्पण के अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उनकी पूजनीय माताजी स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी के विकास को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी और उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों एवं जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना उनका संकल्प है।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित के कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनता से जुड़े विकास कार्यों के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नैनीताल में 40, अल्मोड़ा में 23, बागेश्वर में 11 मार्ग बंद

विधायक ने कहा कि हृदयेश सभागार” केवल एक भवन नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए एक उपयोगी मंच के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह सभागार क्षेत्र की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जोहार मिलन केंद्र के संरक्षक गजेंद्र सिंह पांगती एवं डॉ. प्रहलाद सिंह मर्तोलिया, अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धर्मशाक्तु, सचिव गंगा सिंह धर्मशाक्तु, उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह जंगपागी, उपसचिव खड़क सिंह पांगती, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह जंगपागी, उप कोषाध्यक्ष केदार सिंह पांगती, जोहार संस्कृति एवं वेलफेयर सोसाइटी के भूपेंद्र सिंह पांगती, महिला प्रतिनिधि बसंती टोलिया, महिला शोका समिति की अध्यक्ष पुष्पा पांगती, कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर सिंह पांगती, हेम सिंह मर्तोलिया, मनोहर सिंह मर्तोलिया, शेर सिंह गंघरिया, विक्की टोलिया, सुन्दर सिंह मर्तोलिया, सुरेंद्र सिंह मर्तोलिया, नारायण सिंह बृजवाल, नाथ सिंह जंगपागी, गंगा सिंह मर्तोलिया एवं नवीन सिंह जंगपागी तथा पदमान्ति धर्मशाक्तु एवं गीता रावत उपस्थित रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।