BREAKING- भारी बारिश का अलर्ट: नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

खबर शेयर करें

नैनीताल। मौसम विभाग की ओर से 5 सितंबर 2026 को नैनीताल जनपद में अतिवृष्टि/भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने शनिवार, 5 सितंबर को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 सितंबर को अवकाश रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने तथा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

Ad

प्रशासन के अनुसार तेज बारिश के कारण नदियों, नालों और गधेरों में जल प्रवाह बढ़ने तथा संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की आशंका है। ऐसी परिस्थितियों में किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर: पहाड़ी स्वैग के रंग में रंगेगा सोमेश्वर, दिग्गज कलाकारों से सजेगा सांस्कृतिक मंच

हालांकि, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थानों एवं ऐसे विद्यालयों पर यह आदेश लागू नहीं होगा, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं। ऐसे संस्थानों में पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार कार्य संचालित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नैनीताल में 40, अल्मोड़ा में 23, बागेश्वर में 11 मार्ग बंद

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।मौसम विभाग के अलर्ट के बीच प्रशासन के इस फैसले से जिले के स्कूली बच्चों और अभिभावकों को राहत मिली है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।