बागेश्वरः पहाड़ की नेहा ने पास की MNS की परीक्षा,भारतीय सेना में बनेगीं नर्सिंग लेफ्टिनेंट

खबर शेयर करें

Bageshwar News: बागेश्वर विकास खंड के जौलकांडे गांव की बेटी नेहा लोहुमी ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज की परीक्षा पास की है। उनकी तैनाती नर्सिंग लेफ्टिनेंट पद पर होगी। उनकी इस सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है। जिला मुख्यालय से सटे हुए जौलकांडे गांव के दूंगाधारा तोक निवासी नवीन चंद्र लोहुमी व दुर्गा लोहुमी की पुत्री नेहा लोहुमी ने नर्सिंग लेफ्टिनेंट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। नेहा बचपन से ही कुशाग्र थी। नेहा ने प्रारंभिक शिक्षा गांव में रहकर ही की तथा गांव से ही जिला मुख्यालय के मंडलसेरा स्थित विवेकानंद राजकीय इंटर कालेज मंडलसेरा पैदल पहुंचकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की।

इसके बाद उन्होंने बरेली से जेएनएम व पोस्ट नर्सिंग बीएससी किया। इसके पश्चात कुछ माह तक परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने नर्सिंग सर्विसेज की परीक्षा पास की है। नेहा के पिता नवीन लोहुमी पूर्व सैनिक हैं तथा वर्तमान में कूर्मांचल बैंक में अभिकर्ता हैं तथा माता गृहिणी है। उनकी इस उपलब्धि पर नंदा बल्लभ लोहुमी, बसंत लोहुमी, महेंद्र लोहुमी, जीवन लोहुमी, कैलाश लोहुमी, विनोद लोहुमी, अशोक लोहुमी, मनोज लोहुमी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।