ATM CHARGE: एक जनवरी से ATM से पैसा निकालना हो जाएगा महंगा!, कटेंगे इतने पैसे…

खबर शेयर करें

ATM Charge: नये साल के पहले दिन से ही बैंकों के नियमों में बदलाव आएगा और अब पैसे निकालने के लिए बैंक के एटीएम (ATM) का इस्तेमाल करना महंगा पड़ सकता है. पहली जनवरी से बैंक एटीएम से ट्रांजेक्शन (ATM transaction) के नियमों में बदलाव करने वाले हैं. जिसमें ट्रांजेक्शन की बढ़ी हुई फीस भी शामिल है.

दरअसल रिजर्व बैंक (Reserve bank of india)ने  पहली जनवरी से फ्री लिमिट के बाद एटीएम ट्रांजेक्शन पर फीस बढ़ाने को मंजूरी दे दी है. जिसके बाद बैंक एटीएम से फ्री लिमिट के बाद किये जाने वाले ट्रांजेक्शन को पहली जनवरी से महंगा कर देंगे और आपको फीस चुकानी होगी RBI ने बैंकों को 1 जनवरी, 2022 से फ्री मंथली लिमिट के बाद कैश और नॉन-कैश ATM लेनदेन पर लागू शुल्क में बढोतरी करने की मंजूरी दे दी है. RBI के निर्देशों के अनुसार ही, एक्सिस बैंक ने अपने ग्राहकों को SMS भेजकर यह बताना शुरू कर दिया है कि एक्सिस बैंक या अन्य बैंक के ATM से तय फ्री लिमिट के बाद किए जाने वाले लेनदेन पर एक जनवरी, 2022 से 21 रूपए का शुल्क और जीएसटी देना होगा. पहले यह शुल्क 20 रूपए था. 

ATM Transaction Fees के रूप में  मूल्यवृद्धि क्यों की जा रही है. इसे ऐसे समझिए-इस साल एक अगस्त, 2021 से RBI ने बैंकों को वित्तीय ट्राजेक्शन के लिए प्रति लेनदेन इंटरचेंज शुल्क को 15 रूपए से बढ़ाकर 17 रूपए और गैर-वित्तीय ट्रांजेक्शन के लिए प्रति लेनदेन शुल्क 5 रूपए से बढाकर 6 रूपए कर दिया है. इसके अलावा महानगरों में रहने वाले बैंक उपभोक्ताओं को अन्य बैंक के ATM से माह में तीन फ्री और छोटे नगरों में 5 फ्री लेनदेन करने की सुविधा भी जारी रहेगी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: कॉर्बेट दौरे पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा नेता राकेश नैनवाल ने की शिष्टाचार भेंट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।