हल्द्वानी : डॉक्टरों के तबादलों पर आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (ब्लॉक हल्द्वानी) के एक शिष्टमंडल ने आज हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर हल्द्वानी के प्रमुख सरकारी अस्पतालोंसुशीला तिवारी चिकित्सालय, डॉ. सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय—से विशेषज्ञ डॉक्टरों के किए गए थोक तबादलों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

शिष्टमंडल ने विधायक हृदयेश को अवगत कराया कि हल्द्वानी कुमाऊँ का प्रवेश द्वार होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों सहित पूरे कुमाऊँ मंडल के लाखों लोग बेहतर उपचार के लिए यहां के सरकारी अस्पतालों पर निर्भर हैं। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक साथ बड़े स्तर पर स्थानांतरण होने से स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने की आशंका है, जिसका सीधा असर गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले लोगों पर पड़ेगा।

यूनियन की ओर से मांग की गई कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इन थोक तबादलों पर पुनर्विचार किया जाए तथा सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, जिससे आम जनता को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होती रहें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:(बड़ी खबर)-जिले में 2-3 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी, डीएम ने विभागों को अलर्ट

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे को सरकार के समक्ष पूरी मजबूती से रखा जाएगा तथा हर संभव प्रयास किया जाएगा कि हल्द्वानी सहित पूरे कुमाऊँ की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित न होने पाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर उनकी आवाज़ को सदन से लेकर सरकार तक प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-जिले में नो हेलमेट-नो पेट्रोल नियम लागू, पढ़ लिजिए खबर

इस दौरान पार्षद रवि जोशी, हेमंत साहू, रिंकी जोशी, रेशमा, सुनीता महरा, रेनू घुघुतियाल, प्रीति सरोज, रीना बाला, मीना शर्मा, सायमा, मंजू आर्या, जसोदा एवं सरिता साहू उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।