NEET UG परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जारी, इस दिन होगी परीक्षा…

खबर शेयर करें

NTA NEET UG Application Form: राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) UG 2023 परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जारी दिया गया है । नीट यूजी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार एनबीई की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य स्नातक चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 7 मई को नीट यूजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी । एनईईटी आवेदन करने के बाद एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा ।

एनटीए एनईईटी आवेदन पत्र 2023 के साथ, एनटीए आधिकारिक वेबसाइट पर इस शैक्षणिक वर्ष के लिए नीट सूचना विवरणिका 2023 भी जारी किया है। जिसमें नीट 2023 परीक्षा की तारीखों, आवश्यक दस्तावेजों, आवेदन शुल्क, योग्यता मानदंड, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, अंकन योजना, उत्तर के विवरण शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने सभी डॉक्यूमेंट तैयार रखें.

Ad Ad
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।