हल्द्वानी: गेल उत्कर्ष का शानदार प्रदर्शन: JEE मेन्स 2026 में 73.3% सफलता

खबर शेयर करें

हल्द्वानी, 23 अप्रैल 2026: उत्तराखंड के मेधावी छात्रों के लिए उम्मीद की किरण बन चुके गेल उत्कर्ष हल्द्वानी केंद्र ने इस वर्ष JEE मेन्स 2026 में शानदार सफलता हासिल की है। केंद्र के 45 छात्रों में से 33 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर 73.3% सफलता दर दर्ज की है। ये सभी छात्र अब JEE एडवांस की तैयारी में जुट गए हैं।

इस उपलब्धि को और खास बनाते हुए 12 छात्रों ने 95 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रभावी मार्गदर्शन को दर्शाता है।

गेल (इंडिया) लिमिटेड की CSR पहल के तहत संचालित यह केंद्र वर्ष 2021 में हल्द्वानी में शुरू किया गया था। यहां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को 11 महीने की निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान की जाती है। इस पहल की शुरुआत 2009 में कानपुर से हुई थी, जिसके बाद इसका विस्तार वाराणसी तक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: 25 वर्ष की उम्र में मातृभूमि पर न्योछावर हुए अल्मोड़ा के लाल

केंद्र में छात्रों का चयन मेरिट के आधार पर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाता है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है।

अब तक गेल उत्कर्ष हल्द्वानी से 317 छात्र लाभान्वित हो चुके हैं। इनमें से 27 छात्रों का चयन IIT, 59 का NIT और 180 छात्रों का चयन विभिन्न सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद: हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में भीषण आग, दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

गेल उत्कर्ष हल्द्वानी केवल शैक्षणिक सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छात्रों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी विकसित करता है। यह पहल इस बात का सशक्त उदाहरण है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर पहाड़ की प्रतिभाएं भी देशभर में अपनी पहचान बना सकती हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।