रामनगर: कोसी कैफे होमस्टे केस में मैनेजर भास्कर जोशी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

रामनगर। कोसी कैफे होमस्टे से जुड़े चर्चित प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होमस्टे मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दर्ज दो अलग-अलग एफआईआर की जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पाण्डेय के पर्यवेक्षण में कोतवाली रामनगर पुलिस ने मामले की गहन विवेचना की। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में जांच टीम ने अहम साक्ष्य जुटाए।

जांच में सामने आया कि होमस्टे मैनेजर भास्कर जोशी निवासी कोसी डोलघर, अल्मोड़ा ने यौन अपराध से जुड़े मामले में आरोपी को संरक्षण एवं सहायता प्रदान की। इस आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भास्कर जोशी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटी रोडवेज की टेंपो ट्रैवलर, 17 यात्री घायल

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।