हल्द्वानी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासी घमासान, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का विपक्ष पर तीखा हमला

खबर शेयर करें

Haldwani News:नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासत तेज हो गई है। हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा ने विपक्षी दलों पर महिलाओं के अधिकारों के विरोध का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को समान भागीदारी देने की दिशा में यह अधिनियम एक ऐतिहासिक पहल थी, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब देश की आधी आबादी को उनका हक देने का समय आया, तब कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष इसके खिलाफ खड़ा हो गया।

मंत्री कैडा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक महिला सशक्तिकरण का केवल नारा दिया, लेकिन जब इसे कानून का रूप देने का मौका आया तो इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। उन्होंने कहा कि एक ओर विपक्षी दल सार्वजनिक मंचों पर महिला सुरक्षा और सम्मान की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर सदन के भीतर ऐसे अधिनियम का विरोध करते हैं, जो महिलाओं को नीति-निर्धारण में सशक्त बनाता है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: दूरसंचार सेवाओं को लेकर डीएम ने दिए ये निर्देश

उन्होंने कहा कि यह रवैया विपक्ष की कथनी और करनी के अंतर को स्पष्ट करता है और देश की नारी शक्ति अब इस दोहरे चरित्र को भली-भांति समझ चुकी है। आने वाले समय में इसका जवाब भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: कोसी कैफे होमस्टे केस में मैनेजर भास्कर जोशी गिरफ्तार

प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनोटी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विजयलक्ष्मी चौहान, प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भूमिका गोयल तथा जिला मंत्री प्रताप रैक्वाल सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।