अनोखी शादी: फराह बनी जानकी, अयोध्या धाम मंदिर में राम संग रचाया विवाह…

खबर शेयर करें

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. पूरा देश इस समय राममय हो गया है. इसी बीच यूपी के बरेली में अनोखी शादी हुई है। बरेली के भुता कस्बे में एक मुस्लिम लड़की ने धर्म बदलकर अपने प्रेमी राम से शादी रचा ली। शादी के बाद उसने अपना नाम बदलकर फराह अंसारी से जानकी रख लिया। दोनों के परिजन शादी में शामिल नहीं हुए। युवती ने परिजनों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

भुता निवासी फरह अंसारी ने बताया कि राम उसके पड़ोस में ही रहता है। बचपन से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। धीमे-धीमे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के अलग-अलग समुदाय होने की वजह से परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए। मिलने पर भी पाबंदी लगा दी। मनाने के बाद भी परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए। इस पर शनिवार को दोनों ने थाने के सामने बने अयोध्या धाम मंदिर में शादी रचा ली।

शादी के बाद फराह ने अपना नाम भी बदल लिया। शादी के बाद दोनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। फराह ने बताया कि प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने पर परिजन दूसरी जगह शादी का दबाव बना रहे थे। मना करने पर पिटाई की जाती। कई बार जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  चौखुटिया: बगड़ी में मां भगवती की विशाल जागरण चौकी, समाजसेवी नन्दन गोस्वामी के आयोजन में सजेगी भजन संध्या

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।