अल्मोड़ाः सोमेश्वर में युवक की जमकर पिटाई, घायलावस्था में सड़क किनारे छोड़कर भागे आरोपी…

खबर शेयर करें

Someshwar News: अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर से एक खबर सामने आ रही है। जहां रानीखेत रोड स्थित बयाला खालसा निवासी खीम सिंह ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने और नकदी छीनने का आरोप लगाते हुए सोमेश्वर पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में खीम सिंह ने कहा है कि विगत दिवस गांव के एक विवाह समारोह में गांव के ही नंदन सिंह ने अपने दोस्त ललित सिंह, हर्षित नेगी व अमन कैड़ा आदि के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे घायलवस्था में सड़क किनारे छोड़ गये। साथ ही उसके जेब में रखे चार हजार रुपये की नकदी भी छीन ले गये।

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट में उसकी पसलियां टूट गई। जबकि शरीर में कई जगहों पर भी चोंटे आई। जिस कारण उन्हें उपचार के दौरान हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। तहरीर मिलने के बाद सोमेश्वर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।