अल्मोड़ा: (दु:खद)-नौकरी जॉइनिंग के पहले दिन शिक्षिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम…

खबर शेयर करें

CHOUKHUTIA ACCIDENT NEWS: खबर अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया से है जहां एक शिक्षिका की सडक़ हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस्कूल में नियुक्ति मिलने के बाद पहली बार शिक्षिका कार्य स्थल को जा रही थी लेकिन उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शिक्षिका अपने कार्यस्थल डांग गांव को जा रही थी। वह अपने रिश्तेदार के साथ स्कूटी पर थी। तभी डंपर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार सितारगंज के अंजनियां निवासी सरिता पुत्री रामभरोसे की डांग विद्यालय में नई नियुक्ति हुई थी। आज वह अपने रिश्तेदार के साथ कार्यभार ग्रहण करने के बाद कार्यस्थल को जा रही थी। बताया जा रहा है कि मासी की ओर से एक डंपर यूके 07सी 5168 चौखुटिया की ओर आ रहा था। स्कूटर चला रहे जीजा के ब्रेक मारने पर शिक्षिका नीचे गिर गई और डंपर के पिछले टायर से कूचल गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिक्षिका के भाई-बहन का सामान आदि लेकर एक अन्य वाहन से पीछे चल रहे थे। घटना के बाद जीजा व भाई सहित उनके साथ आए अन्य लोग भी गहरे सदमें में हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।