अल्मोड़ाः हल्द्वानी से खरीदी स्मैक पहुंची पहाड़, अल्मोड़ा में पिथौरागढ़ के दो युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Almora News: उत्तराखंड में स्मैक का नशा तेजी से फैल रहा है। अब पहाड़ भी सुरक्षित नहीं है। यहां भी स्मैक पकड़ने की खबरें आये दिन आती रहती है। अब अल्मोड़ा में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने पिथौरागढ़ के दो युवकों को 16.32 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत करीब साढ़े चार लाख रूपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर किया है।

अल्मोड़ा पुलिस को लोधिया बैरियर से क्वारब की ओर हल्द्वानी रोड पर टीम को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। इस दोनों की चेकिंग की तो उनके पास स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में एक ने अपना नाम महिपाल सिंह निवासी ग्राम नैनोली, गंगोलीहाट पिथौरागढ बताया। उसके पास से 8 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जबकि दूसरे ने अपना नाम रोहित कुमार निवासी ग्राम पिल्खी गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ बताया। उसके पास से 8.32 ग्राम स्मैक बरामद की गई। जिसकी कीमत करीब साढ़े चार लाख रूपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल देऊपा ने बताया कि दोनों युवकों हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर ला रहे थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।