अल्मोड़ा: Salt Election -2021: सल्ट उपचुनाव नोटा का दबदबा, नोटा को भी नहीं हरा पाए कई प्रत्याशी

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: Salt Election -2021: सल्ट उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच जबर्दस्त टक्कर चल रही है। एक तरफ कांग्रेस की गंगा पंचोली मैदान में है तो दूसरी तरफ भाजपा के महेश जीना। शुरू से अंतिम वोट तक भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने बढ़त बनाई थी। कांग्रेस की गंगा पंचोली लगातार पिछड़ती गई। एक समय 500 वोटों का अंतर था बाद में वह 4000 का आंकड़ा पार कर गया। लोग सुबह से इस सीट के परिणाम के लिए लगातार आंखें गड़ाये बैठे है। टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक हर खबर पर लोगों की नजर है। लोग लगातार हर राउंड की अपडेट ले रहे है।

वहीं अन्य प्रत्याशियों में कई प्रत्याशी 500 का आंकड़ा नहीं छंू पाये है। ऐसे में यहां सीधे-सीधे मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच चल रहा है। इस सीट पर भाजपा की साख अटकी पड़़ी थी जबकि कांग्रेस से पूर्व सीएम हरीश रावत ने इस सीट के लिए बहुत जोर लगाया था। लेकिन आखिर में भाजपा मैदान मार ले गई। फिलहाल सल्ट में सियासी हवा गर्म है। इन सबके बीच आश्चर्य की बात यह है कि इतने बड़े मुकाबले में अन्य दलों में की पूरी तरह हवा निकल गई है। तीसरे नंबर पर नोटा ने अपना कब्जा जमाया, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सल्ट के लोग वर्तमान प्रत्याशियों से कितने नाखुश है। 721 वोटों के साथ जहां तीसरे नंबर पर नोटा आ रहा है। अन्य प्रत्याशी नोटा से भी हार गये।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।