अल्मोड़ाः खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिरी मासूम, मौत…

खबर शेयर करें

Almora News: अक्सर बच्चों के साथ हादसों की खबरें आती रहती है। लेकिन इसके बावजूद भी लोग लापरवाही करते दिखते है। अब खबर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से है। जहां एक तीन साल की मासूम बच्ची खेलते हुए घर में बनी पानी की टंकी में गिर गई। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आगे पढ़िए…

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के हवालबाग विकासंखड के ग्राम पंचायत पहल में रितिका घर पर खेल रही थी। तभी खेलते-खेलते वह पानी की टंकी में गिर कर डूब गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे बाहर निकला और तत्काल बेस अस्पताल लेकर गये। उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची के गिरने की जानकारी भी परिजनों को देर से मिली। जिस कारण उसे अस्पताल लाने में भी देरी हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।