अल्मोड़ा: भारत जोड़ों यात्रा में मुद्दा बनेंगे भर्ती घोटाला, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार: करन माहरा

खबर शेयर करें

Almora News: (त्रिलोक चन्द्रा)- आज अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेन्द्र यादव, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा बदरीनाथ के माणा गांव से शुरू करेगी। यात्रा के माध्यम से सरकार की नाकामी को सामने लाया जाएगा। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दों पर बात की जाएगी।

उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती से 19 नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती तक हर जिले के गांव-गांव यात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून और व्यवस्था, भर्ती घोटालों को प्रमुख मुद्दा बनाकर जनता के सामने जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने भर्ती घोटाले में पारदर्शी तरीके से काम किया होता तो अपराधी एक-एक कर नहीं छूटते।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः ट्रेन के टॉयलेट में मिला लावारिस बच्चा, छलक उठी महिला की ममता तो ले आई घर…

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की जघन्य हत्या हुई और हत्या के बाद सबूत नष्ट करने की जो कोशिश की गई वह जगजाहिर है। इस प्रकरण पर कांग्रेस सीबीआई जांच की मांग कर रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा जोशी आदि मौजूद थे।

Ad Ad Ad
Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *