AISSEE Result 2022: सैनिक स्‍कूल क्‍लास 6 और 9 का रिजल्‍ट जारी, ऐसे चेक करें…

खबर शेयर करें

AISSEE Result 2022: नेशनल टेस्‍ट‍िंंग एजेंसी, NTA ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एडमिशन एग्‍जाम (AISSEE) 2022 के लिए परिणाम जारी कर दिए हैं. जो पूरे भारत में सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं और 9वीं में एडमिशन के लिए 9 जनवरी, 2022 को परीक्षा आयोजित की गई थी. उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर देख सकते हैं

कक्षा 6वीं की परीक्षा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की गई थी और कक्षा 9वीं की परीक्षा केवल अंग्रेजी में आयोजित की गई थी. परीक्षा पूरे भारत के 167 शहरों में स्थित 360 केंद्रों पर पेपर-पेन मोड में ऑफलाइन आयोजित की गई थी.एडमिशन एग्‍जाम के परिणाम के साथ NTA ने फाइनल आंसर की भी जारी की है.

भारत के 33 सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं और 9वीं के छात्रों के एडमिशन के लिए आयोजित की गई थी. सैनिक स्कूल भारत में नेशनल डिफेंस एकेडमी, इंडियन नवल एकेडमी और अन्य डिफेंस ट्रेनिंग एकेडमी में शामिल होने के लिए कैडेट तैयार करते हैं. उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके AISSEE 2022 के लिए अपना परिणाम देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  Breaking News: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आज, छात्र इस वेबसाइट पर करें चेक

ऐसे चेक करें

1. आध‍िकार‍िक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाएं.
2. होमपेज पर जाएं आएं स्‍क्रॉल डाउन करें और दिये गए लिंक AISSEE 2022 – NTA Score पर क्‍ल‍िक करें.
3. अपना क्रेडेंशियल जैसे कि एप्‍ल‍िकेशन नंबर, जन्‍म तिथ‍ि और कैप्‍चा एंटर करें.
4. AISSEE 2022 Result चेक करें.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।