उत्तराखंड: हल्द्वानी में दवा लेने लाइन में खड़ा युवक गश खाकर गिरा, पल भर में हुई मौत…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: मोटाहल्दू के सरकारी अस्पताल में दवा लेने के लिए लाइन में खड़ा युवक गश खाकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में उसे लोगों ने उसे उठाकर डाक्टर के पास पहुंचाया। लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि मूलरूप से ग्राम हैजलपुर थाना मदनापुर शाहजहांपुर यूपी निवासी किशन पुत्र शिबूलाल यहां छडायल नयाबद हरिपुर नायक रहते थे। कुछ दिनों से वह बीमार थे।

जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे रमेश बताया कि शुक्रवार को वह मोटाहल्दू स्थित सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए गए थे। जहां वह डॉक्टर को दिखाने के बाद वह पर्ची लेकर दवा लेने के लिए लाइन में खड़े थे। तभी चक्कर आकर वह जमीन पर गिर गए। जमीन पर गिरते ही लोग उन्हेंं उठाकर डॉक्टर के पास ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए एसआई हरीश प्रसाद ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है। किशन कई साल से रहकर मजदूरी करता था। किशन की मौत की वजह हार्टअटैक मानी जा रही है। मृतक के स्वजनों का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद वह मानसिक रूप से परेशान थे। पोस्टमार्टम से ही असली कारण पता चल पाएगा।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।