उत्तराखंड: (गजब)-तीसरी शादी करने जा रहा था युवक, दूसरी पत्नी ने भरी बारात में कर दी चप्पलों से पिटाई

खबर शेयर करें

Udham Singh Nagar: उत्तराखंड का ऊधमसिंह नगर जिला हमेशा चर्चाओं में रहता है, अपराधों में आये दिन इस जिले का नाम आते रहता है। वहीं यह जिला कई तरह की घटनााओं के लिए जाना जाता है, अब इसी जिले के गदरपुर क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, खबर भी गजब की है, जहां एक युवक पहली या दूसरी नहीं बल्कि तीसरी शादी करने जा रहा था। जैसी ही युवक की तीसरी शादी की बात उसके दूसरी पत्नी को पता लगी तो उसका पारा गर्म हो गया।

भरी गर्मी में दूसरी पत्नीे चंडी का रूप धाकर कर मंडप में पहुंच गई। फिर क्या था, सेहरा बांधे और सूटबूट पहने दूल्हे की सरेआम पिटाई कर दी। दूल्हे की पिटाई होता देख भगदड़ मच गई। ऐसे में बारात में मौजूद लोगों और पुलिस ने दूल्हे को दूसरी पत्नी की पिटाई से बमुश्किल बचाया। बताया जा रहा कि युवक का पहली पत्नी से तलाक हो चुका है और दूसरी पत्नी से छिपाकर तीसरी शादी कर रहा था। लेकिन ठीक बारात के दिन पूरा मामला खुल गया। जिसके बाद मौके पर दूसरी पत्नी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि दूल्हा एसएसबी का जवान है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। यह शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।