उत्तराखंडः मौसम के बदली करवट, इन जिलों में बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तराखंड में वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। पहाड़ों में बादल मंडराने से ठिठुरन बढ़ गई है। आगे पढ़िये…

विगत कुछ दिनों से पहाड़ और तराई के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले इलाकों में वर्षा हो सकती है। आगे पढ़िये…

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: भाजयुमो नगर मंत्री के होली कार्यक्रम में जमकर थिरके लोग

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हिमपात होने की आशंका है। शेष पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ज्यादातर शहरों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page