उत्तराखंडः (वायरल वीडियो)-पूर्व विधायक के पांव छूते नजर आये उत्तराखंड पुलिस के जवान, तीनों को भेजा पिथौरागढ़…

खबर शेयर करें

Kichha News: उत्तराखंड पुलिस इन दिनों चर्चाओं में है। कभी थप्पड़कांड तो कभी दुष्कर्म जैसे आरोप पुलिस के ऊपर लग चुके है। अब एक नया मामला सामने आया है। पूर्व विधायक का जन्मदिन मनाने के चक्कर में उत्तराखंड पुलिस के जवान चर्चाओं में है, जिसके बाद अधिकारियों तक यह खबर पहुंची तो उन्होंने तीन पुलिस जवनों का तबादला कर दिया। पूर्व विधायक के साथ बर्थडे मनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तीनों पुलिसकर्मी नेता जी के पैर छूते नजर आ रहे है। आगे पढ़िये…

वीडियो

मंगलवार को सोशल मीडिया पर उत्तराखंड का पुलिस का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें पुलिस के जवान किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का जन्मदिन मनाते हुए उनके पैर छू रहे है। यह वीडियो पुलिस के आलाधिकारियों तक पहुंच गया। डीआईजी नीलेश भरणे ने तुंरत कार्रवाही करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को पिथौरागढ़ भेज दिया है। वदीं में नेता जी के प्रति पुलिस जवान की चरण वंदना की हर कोई चर्चा कर रहा है। एक बार फिर मित्र पुलिस चर्चाओं में है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।