उत्तराखंडः अनियंत्रित कार पहाड़ से गिरी, पांच की मौत, सड़क पर बिखरे शव

खबर शेयर करें

Masoori Accident: चूनाखाल झाड़ीपानी मार्ग पर शनिवार सुबह पांच बजे एक वाहन कमल कॉटेज के समीप अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर उल्टा होकर गिरा। जिसमें छह लोग सवार थे। वहीं वाहन सवार घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है।

तीन लोगों की मौके पर मौत हुई और दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक घायल महिला का अभी दून हॉस्पिटल में इलाज हो रहा है। एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्‍थल का जायजा लिया। कार में चार पुरुष और दो महिलाएं सवार थे। बताया गया कि चूनाखाल झाड़ीपानी मार्ग पर शनिवार सुबह पांच बजे एक वाहन कमल कॉटेज के समीप अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर उल्टा होकर गिरा। 

Ad Ad

हादसे में दिग्नश प्रताप सिंह, छात्र आईएमएस, अमन राणा, छात्र आईएमएस सेलाकुई, आशुतोष तिवारी, आईएमएस पासआउट, हरद्यांश चंद्र, डीआईटी और तनु रावत, आईएमएस की मौत हो गई जबकि निवासी मेरठ नैंसी घायल हो गई जिसका उपचार चल रहा है। अग्निशमन अधिकारी डीएस तड़ियाल ने बताया कि सभी कार सवार देहरादून के एक शिक्षण संस्थान के छात्र बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।