हल्द्वानी : विज्डम स्कूल में दो दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ, विद्यार्थियों को पुस्तकों से जुड़ने का संदेश

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। विज्डम पब्लिक स्कूल में आज दो दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया एवं प्रधानाचार्य त्रिवेणी चन्द्र कबडवाल ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की ज्ञानवर्धक, सांस्कृतिक, धार्मिक, प्रेरणादायक तथा मनोरंजन से संबंधित पुस्तकों से परिचित कराया गया। निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चे मोबाइल और डिजिटल माध्यमों पर अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं, जिसके कारण वे नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति तथा धार्मिक ज्ञान से धीरे-धीरे दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में पुस्तक मेले जैसे आयोजन बच्चों को पुस्तकों के प्रति आकर्षित करने और पढ़ने की आदत विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने की अपील करते हुए कहा कि पुस्तकें व्यक्ति के ज्ञान, सोच और व्यक्तित्व का विकास करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में विद्यालय में इस प्रकार के पुस्तक मेले एवं अन्य ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि और बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती की आपत्तिजनक फोटो वायरल, पिथौरागढ़ पुलिस के शिकंजे में धानाचूली का युवक

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पुस्तक मेले में सहभागिता करते हुए विभिन्न पुस्तकों का अवलोकन किया।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।